साउथ में वैसे तो एक से बढ़कर एक
कॉमेडियन हैं, लेकिन एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी..लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये कॉमेडियन
ब्रह्मानंदम हैं, तो आप गलत हैं।
दरअसल यहां बात हो रही है साउथ के ही एक और पॉपुलर कॉमेडियन अली की, जिन्होंने अपनी बेजोड़ एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और अभी तक वो तमिल, तेलुगु और हिंदी में 1000 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अली की तूती बोलती है। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने का ख्वाब जरूर देखता है।
पुरी जगन्नाथ और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टारों की फिल्मों में अली आपको जरूर देखने को मिल जाएंगे। उनकी लगभग हर फिल्म का जरूरी हिस्सा रहते हैं अली। आज अली एक दिन के ही 3 से 4 लाख बतौर फीस वसूल लेते हैं।
इस हिसाब से अगर अली महीने में 15 दिन भी किसी फिल्म की शूटिंग करते हैं तो वो आराम से 60 लाख तक की कमाई कर लेते हैं। एक्टिंग के अलावा अली एक टीवी होस्ट और प्रेजेंटर भी हैं। उसके लिए भी वो काफी मोटी रकमा वसूलते होंगे।