फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जो जीता वही सिकंदर' के लिए अक्षय ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से नहीं मिला था विलेन का रोल

Tue, 06 Jul 2021 08:48 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 06 Jul 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar was rejected by mansoor ali in aamir khan film jo jeeta wohi sikander he auditioned for villain role
आमिर खान, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

आज के समय में अक्षय कुमार का पूरे बॉलीवुड में दबदबा है। अक्षय साल में लगभग चार फिल्में करते हैं और उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल होती हैं। अक्षय कुमार ने जब फिल्मों में प्रवेश किया था तो वो अधिकतर एक्शन फिल्में करते थें, लेकिन जैसे-जैसे खिलाड़ी कुमार अपने करियर में सफलता की तरफ बढ़े उन्होंने कॉमेडी से लेकर देशभक्ति और साथ ही कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाई, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया। लेकिन अक्षय की जिंदगी में एक समय ऐसा था जब वो फिल्मों के लिए लगातार रिजेक्शन झेल रहे थें।



आमिर खान की इस फिल्म के लिए दिया था ऑडिशन

आज अक्षय कुमार को किसी फिल्म के लिए ऑडिशन देने की जरुरत नहीं है। जिस फिल्म से उनका नाम जुड़ा होता है उस फिल्म को सफलता की गारंटी मान लिया जाता है। लेकिन अक्षय ने जब फिल्म जगत में कदम रखा था तो उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया और शुरुआत में कई फिल्मों के ऑडिशन भी दिए। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए भी अक्षय कुमार ने ऑडिशन दिया था, जिसमें उनके रिजेक्ट कर दिया गया था।

akshay kumar was rejected by mansoor ali in aamir khan film jo jeeta wohi sikander he auditioned for villain role
जो जीता वही सिकंदर, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

जो जीता वही सिकंदर में इस भूमिका के लिए दिया था ऑडिशन

अगर आप ये सोच रहें हैं कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान वाली भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था तो आप बिलकुल गलत हैं। अक्षय ने ये ऑडिशन हीरो की नहीं बल्कि विलन की भूमिका के लिए दिया था। जब अक्षय ने मंसूर अली खान को ऑडिशन दिया तो उन्होंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। उस समय जब अक्षय 'सौगंध' और 'डांसर' में काम करके फिल्म जगत में अपनी जगह बना रहे थें, आमिर खान तब तक बड़े सितारें बन चुके थें। अक्षय ने उनकी इस फिल्म में दीपक तिजोरी वाले किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, जोकि फिल्म में विलन थें और उनके किरदार का नाम शेखर मल्होत्रा था।

akshay kumar was rejected by mansoor ali in aamir khan film jo jeeta wohi sikander he auditioned for villain role
अक्षय कुमार, दीपक तिजोरी - फोटो : Social Media

अक्षय ने इस भूमिका के बारे में की बात

एक मीडिया चैनल से बातचीत में अक्षय ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने आमिर की फिल्म जो जीता वही सिकंदर के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा, 'मैंने दीपक तिजोरी की भूमिका के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। लेकिन उन्हें वो पसंद नहीं आया। मैंने अच्छा परफॉर्म नहीं किया था इसलिए उन्होंने मुझे हटा दिया।' बता दें कि कयामत से कयामत तक, दिल, राख और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्में देने वाले आमिर खान उस समय तक एक बड़ा नाम बन चुकें थें। जबकि अक्षय कुमार तब संघर्ष कर रहें थें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar was rejected by mansoor ali in aamir khan film jo jeeta wohi sikander he auditioned for villain role
आमिर खान, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

फिल्म के रिजेक्शन के बाद दी सुपरहिट फिल्म
 
सबसे दिलचस्प बात ये है कि जब आमिर की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' रिलीज हुई ठीक उसके एक महीने बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी' रिलीज हुई। अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली और साथ ही लोगों ने उन्हें बतौर अभिनेता स्वीकार किया। ये अक्षय कुमार की पहली हिट फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म की सफलता के बाद अक्षय ने कभी पीछे पलट नहीं देखा और वो कई उतार- चढ़ाव के बावजूद आगे बढ़ते गए।

विज्ञापन
akshay kumar was rejected by mansoor ali in aamir khan film jo jeeta wohi sikander he auditioned for villain role
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

अक्षय ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

अक्षय बॉलीवुड के वो कलाकार हैं, जो कितने भी सफल हो लेकिन वो कभी भी अपने संघर्ष के दिनों को नहीं भूलतें। अक्षय ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि वो अपने मॉडलिंग असाइनमेंट को बहुत याद करते थें। बता दें कि अक्षय का पोर्टफोलियो देखने के बाद निर्माता ने उन्हें एक साथ तीन फिल्मों का ऑफर दिया था। जिसमें पहली फिल्म के लिए उन्हें पांच हजार, दूसरी फिल्म के लिए पचास हजार और तीसरी फिल्म के लिए डेढ़ लाख के करीब फीस मिली थी। अक्षय कहते हैं अगर मैं उस वक्त बैंगलोर असाइनमेंट के लिए चला जाता तो बहुत कुछ खो देता। अक्षय ने कहा जो भी होता है अच्छे के लिए होता है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed