बॉलीवुड की एक्शन फिल्में देखना लोगों को बहुत पसंद हैं। एक्शन फिल्मों का लोगों के अंदर काफी क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के साथ-साथ रोमांस और असल जिंदगी पर आधारित फिल्में भी काफी बनाई जाती हैं। लेकिन एक्शन फिल्मों को लेकर लोगों में अलग दीवानगी है। कई फिल्मों में तो इतने धमाकेदार स्टंट्स होते हैं जिसे देखने के बाद प्रशंसक भी दंग रह जाते हैं। ये बात साफ है कि बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके लिए एक्शन सींस और स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता हैं।
एक्शन: अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करना पसंद करते हैं ये सितारे, अभिनेत्रियां भी नहीं हैं किसी से कम
अक्षय कुमार
जब भी बात एक्शन या किसी स्टंट की हो तो हर किसी के जहन में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय कुमार ने पर्दे पर कई सुपरहिट एक्शन फिल्में दी हैं। उन्हें एक्शन करते देख प्रशंसक उनपर से अपनी आंखें नहीं हटा पाते। अक्षय कुमार मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं, इसके साथ ही वो बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता हैं। अक्षय अपनी अधिकतर फिल्मों में खुद एक्शन करते हैं।
शाहरुख खान
वैसे तो शाहरुख खान को रोमांस का किंग माना जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने एक्शन सींस को खुद फिल्माना पसंद करते हैं। उन्होने दिलवाले और हैप्पी न्यू ईयर में स्टंट सीन खुद ही किए थे। सिर्फ इतना ही नहीं रईस में एक सीन फिल्माने के लिए शाहरुख खान ने हार्नेस का भी इस्तेमाल नहीं किया था और बिना उसके उन्होने सीन पूरा किया।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सीधी-साधी लड़की के तौर पर सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में की हो। लेकिन उन्होंने अपने करियर में अब तक हर तरह का रोल किया है। सोनाक्षी अपनी असल जिंदगी में काफी दबंग हैं। उन्होने अपनी फिल्म फोर्स 2 और अकीरा में खुद ही स्टंट किए हैं। सोनाक्षी की हमेशा यही कोशिश रहती हैं कि वो अपने प्रशंसकों को कुछ ओरिजनल दें, यही कारण है कि वो अपने स्टंट्स खुद करती हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ वो अभिनेता हैं जिन्होने अपनी मार्शल आर्ट की कला द्वारा बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई। टाइगर बॉलीवुड के युवा अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्हें उनकी एक्शन फिल्म के लिए जाना जाता है। अपनी अधिकतर फिल्मों में टाइगर खुद ही स्टंट करते हैं। हीरोपंती से लेकर फ्लाइंग जट और बागी तक अपनी कई फिल्मों में टाइगर ने खुद एक्शन किए हैं।