अपनी फिल्मों और इनके पोस्टरों में हमेशा खुद ही छाए रहने की कोशिशें करते रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार पर भी बदलते मौसम का असर पड़ गया है। उनकी बदले नाम वाली फिल्म का शनिवार को जो पोस्टर जारी हुआ, उसमें वह फिल्म की हीरोइन के पीछे छुपे नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर जारी भी ऐसी तारीख को हुआ है जिसका योग अंकों के हिसाब से नौ होता है।
2 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
31 अक्टूबर 2020 यानी 3+1+1+2+2 मिलाकर नौ अंक करने वाली तारीख को जारी हुआ अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ का पोस्टर फिल्म की ओटीटी रिलीज से ठीक दस दिन पहले जारी हुआ है। फिल्म का पहले नाम ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रखा गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर बवाल मचने के बाद इसके मेकर्स को अपना फैसला बदलना पड़ा। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म के निर्माताओं से जनभावनाओं का आदर करने क अनुरोध किया था। इसी के बाद फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम बदलकर ‘लक्ष्मी’ कर दिया गया।
3 of 5
लक्ष्मी बॉम्ब
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
उम्मीद की जा रही थी कि 9 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘लक्ष्मी’ को ओटीटी के साथ गिने चुने सिनेमाघरों में भी शायद रिलीज किया जाए लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को अभी एक और महीने बंद रखने के सरकारी फैसले ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फिल्म ‘लक्ष्मी’ में विदेशी कंपनी फॉक्स स्टार की भारतीय शाखा ने पैसा लगाया है। अक्षय कुमार इसके मुनाफे में हिस्सेदार हैं और इस लिहाज से फिल्म के सह निर्माता हैं।
4 of 5
लक्ष्मी
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
नए पोस्टर में अक्षय कुमार जिस तरह फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी के पीछे छुपे दिख रहे हैं, उसे लेकर हिंदी फिल्म जगत में लोग खूब चटखारे ले रहे हैं। ऐसा हाल के दिनों में पहली बार हुआ है कि अक्षय कुमार की किसी फिल्म के पोस्टर में किसी हीरोइन का चेहरा इतनी प्राथमिकता से दिख रहा है। फिल्म के इसके पिछले नाम के साथ आए पोस्टर में तो किसी हीरोइन का चेहरा ही नहीं था।
5 of 5
laxmmi bomb
- फोटो : Twitter-@akshaykumar
हाल ही में लंदन से अपनी नई फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग करके लौटे अक्षय कुमार की इसके टीजर को लेकर भी काफी आलोचनाएं हुई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी जैसी दमदार अदाकाराएं हैं। लेकिन, फिल्म के टीजर में किसी भी हीरोइन की झलक तक नहीं दिखी। इन दिनों अक्षय अपनी एक और निर्माणाधीन फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ जगत सुंदरी मानुषी छिल्लर काम कर रही हैं।