बॉलीवुड में फिल्म एक दीवाना था से एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस एमी जैक्सन की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं। ऐसे में बॉलीवुड का यह बड़ा सुपरस्टार एक्टर भी इस खूबसूरत बला पर अपना दिल फिसला बैठा है...आइए जानते हैं कौन है यह एक्टर..
पहले बता दें कि एमी जैक्शन ने साउथ और बॉलीवुड दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिसमें अक्षय कुमार के साथ वह सिंह इज ब्लिंग और एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक बब्बर के साथ फिल्म एक दीवाना था में नजर आई थीं।
एमी जैक्शन की आने वाली फिल्म 2.0 के बारे में तो सभी जानते ही हैं। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर एस शंकर बहुत जल्द ही इस मूवी को रिलीज करने वाले हैं। 2.0 में एमी जैक्शन के साथ अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी लीड रोल में नजर आएंगे।
बता दें कि फिल्म 2.0 की शूटिंग के दौरान एमी जैक्सन को देख अक्षय कुमार का दिल फिसल गया और उन्हें एमी की एक्टिंग बहुत पसंद आ गई। हालांकि अक्षय ने एमी के साथ फिल्म सिंह इज ब्लिंग की थी। लेकिन इस फिल्म के बाद से वह उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी चुस्ती-फुर्ती के लिए जाने जाते हैं और वह एक बेहद साधारण परिवार से हैं जो आज बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी साधारण जीवन शैली के लिए भी काफी फेमस हैं। अक्षय हर साल दो से चार फिल्में कर करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं।