एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का ये नया गाना है। जिसका मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
'ओ साले सपने' का मोशन पोस्टर रिलीज, ये है PADMAN का नया Track
एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का ये नया गाना है। जिसका मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए मोशन पोस्टर रिलीज किया। उन्होंने लिखा कि 'जल्द ही पैडमैन का नया गाना आप सबके सामने होगा।' फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है।
Dream, work and innovate. The song for all the innovators #OSaaleSapne from @PadManTheFilm coming soon!@sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/G5ZCV2Jpc0
इससे पहले 'पैडमैन' फिल्म का टाइटल ट्रैक और राधिका आप्टे के साथ रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय राधिका के साथ रोमांस करते हुए नजर आए जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आईं।
'पैडमैन' फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है।