कोरोना महामारी देशभर में तेजी से फैल रही है और ऐसे में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स की कमी की वजह से मरीज़ों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को मदद की सख्त जरूरत हैं और ऐसे में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' अक्षय कुमार लोगों की मदद के लिए एक बार फिर से आगे आए हैं।
अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, गौतम गंभीर फाउंडेशन को दिए एक करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार ने क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर के फाउंडेशन में एक करोड़ रुपये दान किए हैं। जिससे जरूरतमंद कोरोना मरीज़ों की मदद की जा सके। इस बात की जानकारी खुद गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए दी है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'इस निराशा में हर मदद उम्मीद की किरण बनकर आती है। जरूरतमंदों के भोजन, दवाओं और ऑक्सीजन के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया अक्षय कुमार। भगवान आपका भला करे।'
Every help in this gloom comes as a ray of hope. Thanks a lot @akshaykumar for committing Rs 1 crore to #GGF for food, meds and oxygen for the needy! God bless 🙏🏻 #InThisTogether @ggf_india
अक्षय कुमार ने भी गौतम गंभीर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'गौतम गंभीर यह वाकई मुश्किल वक्त है। मुझे खुशी हुई कि मैं मदद कर सका। उम्मीद है कि हम जल्दी ही इस संकट से बाहर आ जाएंगे। सुरक्षित रहें।'
These are really tough times, @GautamGambhir. Glad I could help. Wish we all get out of this crisis soon. Stay Safe 🙏🏻
बता दें कि देश में कोरोना की पहली लहर के दौरान भी अक्षय कुमार ने दिल खोलकर लोगों की मदद की थी। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को पीपीई किट्स खरीदने के लिए भी तीन करोड़ रुपए दिए थे।
सिर्फ यही नहीं अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों से लेकर इंडस्ट्री के फोटोग्राफर्स तक को आर्थिक सहायता पहुंचाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज को कोरोना महामारी के कारण टाल दिया गया है। इसके अलावा भी अक्षय कुमार की कई फिल्में आने वाली हैं।