अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) को बीते रोज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। एजाज पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। खार पुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एजाज खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने काफी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अब उन्हें कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
2 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
एजाज की तरफ से पेश हुई वकील नाजनीन खत्री ने कोर्ट में उन्हें पुलिस हिरासत में भेजे जाने का विरोध किया था। हालांकि उनकी सभी दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया और एजाज को 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एजाज खान के खिलाफ आईपीसी 153A, 117, 121 धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
3 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : Twitter
Tik Tok वीडियो पर भी हुआ था बवाल
बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पिछले साल 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A), 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। दरअसल एजाज खान ने एक टिक टॉक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।
4 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
इस मामले से पहले उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बिग बॉस सात में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे। एजाज खान ने रक्त चरित्र और अल्लाह के बंदे समेत कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बिग बॉस से मिली।
5 of 5
Ajaz Khan
- फोटो : instagram
एजाज खान बिग बॉस 7 का हिस्सा बने थे। लेकिन बिग बॉस में साथी कन्टेस्टेंट अली कुली मिर्जा के साथ मारपीट करने के आरोप में वे घर से निकाले गए थे। साल 2016 में एक ब्यूटीशियन को अश्लील संदेश भेजने के मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।