कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ के जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पूरे पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन बी कर रही है। हाल ही में टोटल धमाल के प्रमुख कलाकारों में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख के साथ निर्देशक इंद्र कुमार के साथ दिल्ली पहुंचे।
2 of 5
Total Dhamaal
- फोटो : amar ujala
इस दौरान कलाकारों ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और अपनी-अपनी भूमिकाओं के बारे में बात की। बता दें कि ‘टोटल धमाल’ एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है और ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी किस्त है। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।
3 of 5
total dhamaal
- फोटो : file photo
फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अजय देवगन ने कहा, ‘हम सभी फिल्म में पागल लोगों की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के दौरान मुझे बहुत मजा आया और कई दृश्यों की शूटिंग के दौरान तो मैं खुद हंसी नहीं रोक सका।’ उन्होंने कहा, ‘लोगों को हंसाना बहुत कठिन है। आप एक चुटकुले पर दो बार नहीं हंस सकते। लेकिन, हमारी टीम ने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसकी सराहना करेंगे।’
4 of 5
total dhamaal
- फोटो : file photo
वहीं, माधुरी दीक्षित ने बताया कि, ‘मैं फिल्म में एक मराठी लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जिसने एक गुजराती लड़के (अनिल कपूर) से शादी की और दोनों फिल्म में पैसे के पीछे भाग रहे हैं। मुझे डायरेक्टर इंद्र कुमार के अलावा अपने सभी सह-कलाकारों के साथ फिर से काम करने का बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ।’
5 of 5
total dhamaal
- फोटो : file photo
आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सारी कॉमेडी सामग्री अपलोड की जा रही है। फिल्म की सामग्री की विशिष्टता के बारे में पूछने पर निर्देशक इंद्र कुमार ने कहा, ‘हमें फिल्म की पटकथा पर काम करने में एक वर्ष का समय लगा। फिल्म केवल एक सामान्य कॉमेडी नहीं है, यह एक साहसिक-एक्शन कॉमेडी है। कॉमेडी आग, पानी, जंगल और प्रकृति के बीच में फिल्म की विशिष्टता में जोड़ा जाता है।’