हाल ही में सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दो रातें जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं । 20 साल पुराने इस केस में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी माना और 5 साल की सजा सुनाई। जेल से बाहर आने के बाद सलमान ने अपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी ।
एक वेब पोर्टल के मुताबिक, सलमान जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि फैसले के बाद उन्हें राहत मिली है। अब वो स्ट्रेस फ्री हैं। धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। जेल से छूटने के बाद सलमान अपने कोस्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे ।
अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक खबर सामने आई है । 15 जून को दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले थे, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं हो पाएगा । दरअसल, सलमान खान की 'रेस 3' और ऐश्वर्या राय की 'फन्ने खां' 15 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी ।
लेकिन अब ऐश्वर्या राय की फिल्म किन्हीं कारणों से लटक गई है। दरअसल, क्रू मेंबर्स ने मेकर्स को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 15 अप्रैल तक उनके पैसे नहीं दिए गए तो वे फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि 'ऐसा कुछ नहीं है । फिल्म में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि हमें कोरियोग्राफर नहीं मिल रहा है।'
कहा जा रहा है कि अब 'फन्ने खान' 15 जून को नहीं बल्कि 13 जुलाई को रिलीज होगी। ऐसे में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक साथ पर्दे पर नहीं आ पाएंगे। फैंस के लिए ऐश और सलमान को साथ में देखने का अच्छा मौका था । फैंस का ये अरमान अब अधूरा रह गया ।