ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म
'फन्ने खान' की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित थीं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने इससे इंकार कर दिया।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या फिल्म में उनके कॉस्ट्यूम की डिजाइन से संतुष्ट नहीं थीं। उनका मानना है कि उनका किरदार एक पॉप स्टार का है लेकिन मनीष मलहोत्रा के डिजाइन किये गए कपड़ों में काफी भारतीयता झलक रही है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या 6 और 7 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं। 8 तारीख को करवा चौथ के कारण क्रू को छुट्टी दी गई और इसके बाद ऐश्वर्या मालदीव रवाना होंगी जहां अमिताभ बच्चन का बर्थ डे मनाया जाएगा।
फिल्म 'फन्ने खान' के लिए राजकुमार राव और अनिल कपूर ने शूटिंग शुरू कर दी है। पहले इस फिल्म में
आर माधवन भी काम करने वाले थे लेकिन तारीखों के कारण उन्होंने अपने हाथ खींच लिये।
'फन्ने खान' डच फिल्म 'एव्रीबडी फेमस' पर आधारित है। निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म विश्व भर में अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी।