आर माधवन लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'साला खड़ूस' थी। खबर थी कि माधवन को ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' में कास्ट किया गया है।
लेकिन अचानक खबर आई कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है। वजह बताई गई कि डेट्स ना होने की वजह से उन्होंने ये फिल्म छोड़ी है। फिल्म में माधवन का किरदार ऐश्वर्या के ब्वॉयफ्रेंड का था।
पढ़ें- इस फिल्म ने 'बाहुबली' को भी चटाई धूल, 3 दिन में ही कमा लिए 1150 करोड़
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, माधवन की बेतुकी डिमांड के कारण उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया है। दरअसल, माधवन ने डिमांड की थी कि उन्हें 15 दिन की शूटिंग के 1.5 करोड़ दिए जाएं।
पढ़ें- डेब्यू करने के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार के साले, ऑडिशन के समय ये कहकर कर दिए जाते थे रिजेक्ट
लेकिन मेकर्स को लगा कि माधवन कुछ ज्यादा ही पैसे मांग रहे हैं। फिल्म का बजट भी पहले से तय हो चुका था। इसलिए मेकर्स ने उन्हें हटाकर राजकुमार राव को साइन कर लिया। बता दें कि डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा फिल्म में नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे।
छाबड़ा ने अक्षय ओबरॉय से लेकर कार्तिक आर्यन तक का ऑडिशन लिया। लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया। इसके बाद ओमप्रकाश मेहरा ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आदिल इब्राहिम को फिल्म में लेने का फैसला किया।