ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म एक नवंबर 1973 को हुआ। ऐश्वर्या ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1994 में विश्व सुंदरी के खिताब ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोल दिए। लुक्स की बात करें तो मॉडलिंग के दिनों से लेकर अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ गए हैं। तो चलिए उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें, देखें कितना बदल गया लुक
ऐश्वर्या राय पहले एक आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने इसके लिए एडमिशन भी ले लिया था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। ऐश्वर्या ने पांच साल तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली है।
स्कूली दिनों से ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ रही थीं तब उन्होंने पहली विज्ञापन फिल्म की थी। यह एक पेंसिल का विज्ञापन था। 1993 में ऐश्वर्या ने पेप्सी के लिए एक विज्ञापन किया था जिसमें उनके साथ आमिर खान और महिमा चौधरी थे। इस विज्ञापन फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on
1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की ओर अपना करियर आगे बढ़ाया और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने 1997 में अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म इरुवर से की। इसी साल हिंदी में ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया रिलीज हुई।
ऐश्वर्या ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, ताल, मोहब्बतें, देवदास, उमराव जान, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, जज्बा और ऐ दिल है मुश्किल सहित अनेक फिल्म कीं। 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on