फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Raksha Bandhan flop At Box Office Akshay Kumar says nobody is to be blamed but me

Akshay Kumar: क्यों फ्लॉप हो रहीं अक्षय की फिल्में? अभिनेता ने बताई वजह, कहा- यह मेरी गलती है, मुझे समझना होगा

Sat, 20 Aug 2022 05:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 05:04 PM IST
सार

'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने बताया कि क्यों उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं? पढ़िए अभिनेता का बयान..

विज्ञापन
After Raksha Bandhan flop At Box Office Akshay Kumar says nobody is to be blamed but me
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय कुमार फिल्म 'कठपुतली' में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार, अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत करते वक्त सिनेमाघरों में फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बारे में बात की।

विज्ञापन

कठपुतली के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, अभिनेता ने कहा, "फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही हैं, यह हमारी गलती है, यह मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना होगा। मुझे यह समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मैं अपने अंदर बदलाव करना चाहता हूं। मुझे इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि मुझे किस तरह की फिल्में करनी चाहिए। फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण मैं हूं, मेरे अलावा किसी और का दोष नहीं देना।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि लोगों का मूड किसी भी फिल्म का भविष्य बना सकता है और बिगाड़ भी सकता है। उन्होंने कहा, 'यह सब लोगों के मूड पर निर्भर करता है। कभी-कभी कोई बेकार सी कॉमेडी भी अच्छी कमाई कर लेती है। कभी अच्छी फिल्म भी फ्लॉप हो जाती है। मैंने अपने करियर में ऐसे बहुत उदाहरण देखे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि मेरे दर्शक किस तरह के मूड में हैं।”

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भारूचा के साथ 'राम सेतु', यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' और 'सूररई पोट्रु' की रीमेक में नजर आने वाले हैं। वहीं 'कठपुतली 2' सितंबर में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed