बिग बॉस सीजन 11 में हितेन और अर्शी खान की नोक झोक दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यहां तक की दोनों फिनाले में भी एक साथ धमाल करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों एकता कपूर के शो में एक साथ दिखाई देंगे।
अगर आप यह सोच रहे होंगे कि यह दोनों किसी सास बहू ड्रामा सीरियल में नजर आएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि यह दोनों एकता कपूर के 'बॉक्स क्रिकेट' लीग के नए सीजन का हिस्सा बनेंगे।
हालांकि कुछ दिन पहले टीवी के कई कलाकार एक साथ 'कोलकाता बाबूमोशाय' टीम की लॉन्च के दौरान नजर आए थे। जिसमें बाकी कलाकारों के अलावा बिग बॉस सीजन 11 के एक्स कंटेस्टेंट हितेन, अर्शी और सब्यसाची भी दिखे।
कहा जा रहा है अर्शी और हितेन इस टीम में खेलें। लेकिन जब इस बारे में हितेन तेजवानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा अगर अर्शी टीम का हिस्सा बनेंगी तो मैं नहीं खेलूंगा। हालांकि अर्शी शो में हिस्सा लेने के काफी खुश हैं।
आपको बता दें यह शो जल्द ही शुरू होने वाला है जिसका एक एपिसोड करीब 2 घंटे का होगा। बीसीएल के बीते सीजन की टीआरपी अच्छी नहीं रही। ऐसे में इस बार उनका पूरा फोकस युवा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैं।