ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपने भाई- बहनों की कार्बन कॉपी लगते हैं। अगर उन्हें एक साथ खड़ा कर दें तो आप भी कुछ देर के लिए धोखा खा जाएंगे। इन जोड़ियों में कुछ बेहद चर्चित हैं तो वहीं कुछ अपना मुकाम हासिल करने के लिए जुगत में लगे हैं।
2 of 9
Shilpa Shetty and Shamita ShettyShilpa Shetty and Shamita Shetty
- फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। भले ही शिल्पा इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। शिल्पा की छोटी बहन का नाम शमिता शेट्टी है, जो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। हालांकि, शिल्पा जितनी लोकप्रियता शमिता हासिल नहीं कर पाईं लेकिन दिखने में वो हूबहू शिल्पा जैसे लुक वाली हैं।
3 of 9
भूमि पेडनेकर, समीक्षा पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की गिनती सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी उनसे इस मामले में कम नहीं हैं। जब भी भूमि अपनी बहन के साथ नजर आई हैं, तब-तब उनका स्टाइल देखते ही बना है। कई बार लोग इन्हें साथ में देखकर सोच में पड़ जाते हैं क्योंकि इन दोनों का लुक काफी मिलता जुलता है।
4 of 9
अमृता राव, प्रीतिका राव
- फोटो : Social media
विवाह फिल्म से घर-घर में पहचान बनाने वाली अमृता राव लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी छोटी बहन प्रीतिका राव ने टीवी शो 'बेइंतहा' से डेब्यू किया था। इन दोनों बहनों में भी अंतर कर पाना काफी मुश्किल है। दोनों बहुत हद तक एक जैसी दिखती हैं।
5 of 9
हर्ष लिंबाचिया, पिंकी सिंह, भारती सिंह
- फोटो : Social media
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह कड़े संघर्ष के बाद आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ के अलावा ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शो में देखा जा चुका है। उनकी बहन पिंकी सिंह हूबहू उनकी तरह दिखती हैं।