क्या आपको ये
हीरोइन याद है ? फिल्म
'तुम बिन' में ये हीरोइन लीड रोल में थी और इसमें उसे काफी पसंद किया गया। ये हैं एक्ट्रेस संदली सिन्हा। संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था।
संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए।
इस फिल्म के जरिए संदली सिन्हा ने साफ संदेश दे दिया था कि वो इंडस्ट्री में टिकने के लिए आई हैं और जल्द गुमनाम नहीं होने वालीं, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। धीरे-धीरे संदली का करियर ढलान पर आ गया और वो गुमनाम हो गईं।
संदली सिन्हा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी एक हीरोइन और मिल गई थी जिस पर निर्माता-निर्देशक आंख बंद करके दांव लगा सकते थे।
'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए।