बिग बॉस अपनी चरम सीमा पर है और घर में केवल छह कंटेस्टेंट्स ही फाइनल में पहुंचने की जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में घरवालों का हौसला बढ़ाने और बिग बॉस की स्टेज पर आग लगाने रानी मुखर्जी पहुंच रही हैं।
जी हां, बिग बॉस में 5 जनवरी यानि कि शुक्रवार के एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपना जलवा दिखाने आ रही हैं। दरअसल, वे उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को बिग बॉस के सेट पर प्रमोट करती नजर आएंगी। साथ ही रानी फिल्म की कहानी के बारे में भी सलमान और घरावालों को बताएंगी।
बता दें कि सलमान और रानी एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं। जिसमें 'हेलो ब्रोदर' जैसी हिट फिल्म भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रानी फिल्म से जुड़े कई राज बिग बॉस के सेट पर खोलने वाली हैं। यहां तक कि सलमान को भी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर बेहद पसंद आया हैं।
ये है फिल्म की कहानी
याद हो तो 22 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीजिंग पर फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर को अटैच किया गया था। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' डायरेक्ट की थी। बता दें कि यशराज बैनर तले बनी ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी।
रानी फिल्म में नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इसी के चलते रानी फिल्म में बहुत जल्द हिचकी पर हिचकी लेती हैं। फिल्म 'हिचकी' लेखक ब्रेड कोहेन की बायोग्राफी 'फ्रंट ऑफ दा क्लास' पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अपनी कमजोरियों को रानी अपनी ताकत में बदलकर जिंदगी की चुनौतियों से लड़ती नजर आएंगी।