बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर कोई आए दिन कभी फैन्स की पसंद बनता है, तो कभी ट्रोलर्स का निशाना। ऐसे में इन सेलेब्स को एक तरह से आदत हो जाती है। कई सेलेब्स इन ट्रोलर्स को जवाब दे देते हैं तो कई इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मलाइका ने ट्रोलर्स के लिए कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : social media
हाल ही में मलाइका ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में मलाइका ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का निशाना बनने पर अपनी बात रखी है। मलाइका ने कहा, 'मुझे इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। ट्रोलिंग वगैरह काफी दुखद है। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया काफी नेगेटिव स्पेस बन गया है और ये बहुत ही दुखद है'।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
आगे मलाइका कहती हैं, 'कोई भी अपने दिन के अंत में नेगेविटी नहीं देखना चाहता। मुझे लगता है कि आपको पॉजिटिविटी और हैप्पीनेस फैलानी चाहिए। लोगों का काम ही है कहना। मुझे इन सब से फर्क नहीं पड़ता। लोग तो कहेंगे ही, मैं जाकर किसी का हाथ नहीं पकड़ सकती। लोग लगातार बात करते रहेंगे तो उन्हें करने दो।'
4 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
बता दें कि मलाइका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इनकी कई तस्वीरों को यूजर्स पसंद करते हैं। तो कई पर यूजर्स इन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। इसी तरह के ट्रोलर्स को इस इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने करारा जवाब दिया है।
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
मलाइका अरोड़ा वैसे भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों मलाइका अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका की जगहों पर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट होती हैं। जिसके लिए वो चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसके अलावा इन दिनों वो अर्जुन के साथ शादी की खबरों को लेकर बी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।