साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें काजल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं, अब काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति गौतम किचलू के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में काजल की प्यारी स्माइल हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।
2 of 4
kajal aggarwal and gautam kichlu
- फोटो : social media
काजल अग्रवाल ने जो तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, वह एक मोनोक्रोम फोटो है, जिसमें काजल अपने हाथ का सहारा लेकर बैठी हुई हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने दूसरा हाथ अपने बेबी बंप पर रखा हुआ है। काजल के साथ उनके पति गौतम किचलू भी हैं और वह अपनी लविंग वाइफ को बेहद प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर में काजल के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साझ झलक रहा है, जिस वजह से वह काफी सुंदर लग रही हैं।
3 of 4
काजल अग्रवाल
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर के साथ काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, 'ये है हम।' काजल अग्रवाल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लवली पिक्चर।' दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा, 'बधाई हो। बहुत उत्साहित हूं।' इसके अलावा, कई फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर काजल अग्रवाल के लिए प्यार लुटाया है।
4 of 4
काजल अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजल अग्रवाल ने अक्तूबर 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। वही, काजल ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को देकर खुश किया था। अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आई थीं।