फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर भी नहीं संवार पाए इस हीरोइन का करियर, फिल्में छोड़ अब कर रही है ये काम

Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 17 May 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Actress Divya Rana of 'Ram Teri Ganga Maili' changed name to Salma Manekia, now a ceramic sculptor
दिव्या राणा
80 के दशक में बॉलीवुड में कई हीरोइनों ने एंट्री की थी। उस वक्त मंदाकिनी और दिव्या राणा जैसी नई हीरोइनों ने भी फिल्मों में कदम रखा था। ये दोनों हीरोइनें फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साथ नजर आईं, लेकिन मंदाकिनी के बोल्ड अवतार और एक्टिंग के आगे दिव्या राणा नजरों में नहीं आ पाईं।


फिल्म जब हिट हुई तो सारा क्रेडिट मंदाकिनी ले गईं। इस फिल्म में एक्टर राजीव कपूर लीड रोल में थे और दिव्या के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म थी।
Actress Divya Rana of 'Ram Teri Ganga Maili' changed name to Salma Manekia, now a ceramic sculptor
दिव्या राणा
दिव्या की पहली फिल्म 'एक जान हैं हम' थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये औंधे मुंह गिरी। फिल्म तो खैर चली ही नहीं, राजीव कपूर और दिव्या राणा को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। लेकिन राजीव के पिता राज कपूर ने दोनों को लेकर 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी।
Actress Divya Rana of 'Ram Teri Ganga Maili' changed name to Salma Manekia, now a ceramic sculptor
'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर और मंदाकिनी
लेकिन दिव्या की किस्मत ना जाने कहां सोई थी। ताज्जुब की बात है कि 'राम तेरी गंगा मैली' जबरदस्त हिट रही लेकिन दिव्या के करियर कोई फायदा नहीं पहुंचा पाई। दिव्या जैसे तैसे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने 'वतन के रखवाले', 'एक ही मकसद', 'आसमां' और 'मां कसम' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर वही बदकिस्मती।

इतनी फिल्मों के बाद भी दिव्या राणा लोगों की नजरों में नहीं आईं और जिस सफलता और शोहरत का सपना लेकर वो फिल्मों में आईं थी वो उनसे दूर ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Divya Rana of 'Ram Teri Ganga Maili' changed name to Salma Manekia, now a ceramic sculptor
दिव्या राणा
इसके बाद दिव्या राणा ने फिल्में छोड़ दीं...पर क्या आप जानते हैं कि वो आजकल कहां हैं और क्या काम कर रही हैं ?

दिव्या राण ने फिल्में छोड़ने के बाद शादी कर ली और आजकल वो मुंबई में ही रह रही हैं, लेकिन ताज्जुब की बात है कि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम भी बदलकर सलमा मनेकिया रख लिया है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी तो आपको उस काम के बारे में जानकर होगी जो दिव्या आजकल कर रही हैं।
विज्ञापन
Actress Divya Rana of 'Ram Teri Ganga Maili' changed name to Salma Manekia, now a ceramic sculptor
दिव्या राणा
दिव्या मुंबई में ही एक फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वो मूर्तिकार हैं और मिट्टी की मूर्तियां बनाती हैं।

लेकिन सोचने वाली बात तो ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिव्या राणा को शादी के बाद अपना नाम बदलना पड़ा ? सरनेम भी बदला होता तो बात समझ में आती लेकिन पूरा नाम बदला ये बात समझ से परे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed