अमृता राव की छवि गर्ल-नेक्स्ट-डोर की रही है। अपने करियर में वो कभी भी किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन पर
करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की वजह के तौर पर उनका नाम उछला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि फिल्म 'विवाह' के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।
हालांकि बाद में अमृता राव ने इस पर अपनी सफाई दी और कहा कि शाहिद उनके सिर्फ अच्छे को-स्टार हैं और कुछ नहीं। दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री है।
वहीं दूसरी बार अमृता राव तब चर्चा में आईं जब रणबीर कपूर को किस करने से उन्होंने मना कर दिया। दरअसल 2007 में अमृता राव को यशराज फिल्म्स की एक फिल्म का ऑफर मिला था और उसमें उन्हें रणबीर को किस करना था, लेकिन अमृता ने रणबीर को किस करने से मना कर दिया। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फिल्म ही रिजेक्ट कर दी।
अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं, लेकिन इस किस्से ने अमृता को परेशान कर दिया था...वो भी इस हद तक कि उन्हें सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। बकौल अमृता अरोड़ा, उन्होंने किस की वजह से नहीं बल्कि कुछ और दिक्कतों के चलते फिल्म रिजेक्ट की थी।