{"_id":"59f2bf654f1c1b6f548b953e","slug":"actor-arbaaz-khan-gave-hint-on-malaika-can-not-replace-from-dabbang-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी के बगल में बैठ, अरबाज ने मलाइका के बारे में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी के बगल में बैठ, अरबाज ने मलाइका के बारे में कही ये बात
Fri, 27 Oct 2017 12:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz And Sunny
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अरबाज खान ने अपने आने वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' पर बात करते हुए तलाक के बाद भी मलाइका अरोड़ा के लिए बहुत बड़ी बात कह दी है। अरबाज ने इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के बारे में बता रहे थे, तभी उन्होंने मलाइका को लेकर ये बात कह डाली।
2 of 5
Arbaaz and Malaika
बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक 'दबंग' के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने जानकारी दी है कि 'दबंग 3' की शूटिंग अगले साल ही शुरू हो पाएगी। क्योंकि सलमान खान इन दिनों 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच इंटरव्यू में अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा के फिल्म में आइटम रोल को लेकर ये खुलासा किया...
3 of 5
Dabangg
अरबाज बातों-बातों में ये कह गए कि 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सॉन्ग करने वाली मलाइका अरोड़ा को रिप्लेस को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। इस बात से साफ जाहिर की 'दबंग 3' में मलाइका का एक बार और आइटम नंबर देखने को मिलेगा। इसके लिए मलाइका भी फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए हामी भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz and malaika
बता दें कि कानूनी तौर पर अलग हुए अरबाज और मलाइका का तलाक हो चुका है। लेकिन अभी भी एक-दूजे के लिए कुछ न कुछ पॉजिटिव बोलते नजर आते हैं। याद हो तो दोनों को एक साथ बीच पर छुट्टी मनाते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny and Arbaaz
अरबाज खान की बतौर एक्टर फिल्म 'तेरा इंतजार' आ रही है जिसमें लीड एक्ट्रेस में उनके साथ सनी लियोनी होंगी। फिल्म को राजीव वालिया ने डायरेक्ट किया है और 24 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।