आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने भी बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं। वह फिल्मों के साथ साथ ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग से धमाल कर रहे हैं। अपने भाई की तरह ही वह लोगों को अपने डायलॉग से गुदगुदा रहे हैं। अपारशक्ति किसी बॉलीवुड परिवार से नहीं है। उनके पिता एस्ट्रोलॉजर होने के साथ ही कई किताबें लिखी हैं। ऐसे में दोनों भाइयों ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। हालांकि जहां एक ओर आयुष्मान खुराना लीड रोल करते हैं वहीं अभी अपारशतक्ति केवल साइड रोल में ही नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दोनों भाइयों में से 'मां का लाडला' कौन है। अगर नहीं, तो अपारशक्ति के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें।
Aparshakti Khurana Birthday: जानिए कौन हैं अपारशक्ति और उनके भाई में मां का लाडला, बताया मजेदार किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन