जया बच्चन अपने परिवार के साथ अक्सर नजर आती हैं लेकिन कैमरा में पोज देने से ज्यादातर कतराती नजर आती हैं। जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। कुछ दिन पहले ही जया ने बिना परमिशन फोटो खींचने पर एक फैन को सरेआम डांट लगा थी दी।
2 of 5
Jaya Bachchan
- फोटो : social media
एक बार जया बच्चन मुंबई के एक कॉलेज के प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। उन्हें सुनने के लिए करीब 500 स्टूडेंट्स वहां मौजूद थे। तभी कुछ स्टूडेंट्स जया की फोटो खींचने लगे और कैमरे का फ्लैश उनकी आंखों में चुभ गया। इससे जया बच्चन का मूड खराब हो गया। फिर उन्होंने स्टूडेंट्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।
3 of 5
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda
- फोटो : social media
जया जानबूझ कर ऐसा नहीं करतीं। दअसल वो एक बीमारी से जूझ रही हैं और इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता ने किया था। जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था।
4 of 5
Jaya Bachchan
- फोटो : instagram
दोनों ने बताया था - 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है।
5 of 5
जया बच्चन के साथ डिंपल यादव
- फोटो : file photo
इसके साथ ही श्वेता ने कहा था कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'