अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय दिल खोलकर काम कर रहे हैं और जो मिल रहा है, सब समेट रहे हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान ही अभिषेक बच्चन को फिल्म निर्माता दिनेश विजान ने एक फिल्म 'दसवीं' ऑफर की थी जिसे अभिषेक ने हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी जिसमें अभिषेक बच्चन एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाएंगे।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : instagram/bachchan
अभिषेक बच्चन फिल्म 'दसवीं' में एक बिना पढ़े लिखे, लालची और भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभाएंगे जो आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बनता है। उस राजनीतिज्ञ को जेल भी जाना पड़ता है जहां वह मेहनत के कामों से बचने के लिए दसवीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी करता है। इसके जरिए अभिषेक शिक्षा का महत्व समझाएंगे। फिल्म में यामी गौतम एक जेलर के किरदार में नजर आएंगी वहीं, अभिनेत्री निमरत कौर, अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका अदा करेंगी। दिनेश ने फिल्म के निर्देशन के लिए तुषार जलोटा का चयन किया है।
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : फिल्म मनमर्जियां
अभिषेक बच्चन को दिनेश ने फिल्म 'दसवीं' काफी दिनों पहले ही ऑफर कर दी थी और इस फिल्म को शुरू करने के बारे में दोनों की सहमति जून के महीने में ही बनी थी लेकिन कोरोना वायरस ने अपने आप को कमजोर नहीं होने दिया इसलिए मनोरंजन का काम लगातार रुका रहा। अब दिनेश चाहते हैं कि इस फिल्म पर भी काम शुरू हो जाना चाहिए लेकिन, उससे पहले अभिषेक अपनी अधूरी फिल्मों को पूरी करना चाहते हैं।
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान के निर्माण में बन रही अभिषेक की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग अभी बाकी है। इससे पहले वह अजय देवगन के निर्माण में बनी फिल्म 'द बिग बुल' पर भी कुछ दिनों के बचे काम को खत्म करेंगे। देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए अपने घर से कदम बाहर नहीं निकाला है। उन्होंने अपनी रुकी हुई फिल्म 'द बिग बुल' और 'लूडो' के लिए डबिंग जरूर शुरू की थी लेकिन उस दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।
5 of 5
लूडो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब धीरे-धीरे अभिषेक के पास फिल्में इकट्ठा होना शुरू हो गई हैं इसलिए हो सकता है कि वह जल्द ही इन फिल्मों को पूरा करने के लिए अपने घर से बाहर निकलें। अभिषेक की दोनों फिल्में 'लूडो' और 'द बिग बुल' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुकी हैं।