साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म'12वीं फेल' ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पर इस फिल्म ने गहरा प्रभाव डाला है। अब तक कई सितारे 12वीं फेल की तारीफ कर चुके हैं।
James Cameron: जेम्स कैमरून से तारीफ सुनकर गदगद हुए राजामौली, बोले - मैं सौभायशाली महसूस कर रहा हूं...
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस लिस्ट में अब सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल हो गया है। सिनेमाघरों में 100 दिन पूरा कर सबको हैरान कर देने वाली इस फिल्म की सुष्मिता सेन ने हाल ही में जमकर प्रशंसा की।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक प्रशंसक ने जब अभिनेत्री से पूछा कि कौन सी हालिया फिल्म ने उन्हें सबसे अधिक प्रेरित किया। इसका जवाब देते हुए सुष्मिता ने तुरंत विक्रांत मैसी फिल्म 12वीं फेल का नाम लिया। इस पर विस्तार से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि इसे देखने के बाद वे बहुत प्रेरित, निराश, क्रोधित और बहुत दर्द में थीं। फिल्म देखकर उन्होंने वह सबकुछ महसूस किया जो विक्रांत का किरदार कर रहा था।
4 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता ने प्रशंसा करते हुए कहा, "हमें उनके जैसे नए जमाने के कलाकारों की आवश्यकता है जो किसी भी भूमिका को सहजता से निभाकर आपको ऐसा एहसास कराए कि वे भी आम लोगों के जैसे हैं। उन्हें मेरा सलाम।"
5 of 5
आर्या 3 रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सुष्मिता ने 'आर्या 3' और 'ताली' में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग थे। इसके बाद भी अभिनेत्री ने अपनी दमदार अदाकारी से खूब वाहवाही लूटी थी। फिलहाल अभिनेत्री 'आर्या' की अंतिम किस्त के लिए तैयारी कर रही है, जिसका नाम 'आर्या अंतिम वार' है। जानकारी के मुताबिक नौ फरवरी से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होने वाली है।
Bhumi Pednekar Interview: लोग कहते हैं, ये देख कैसी दिखती है, वो देख इसके शरीर का ये हिस्सा कैसा है?