बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि आमिर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ये बात तो हर कोई जानता है कि आमिर बहुत मेहनत के साथ अपनी फिल्में करते हैं, लेकिन काम के बीच भी उनकी मस्ती जारी रहती है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चों के साथ क्रिकेट मैच खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान आमिर खान से एक गलती भी हो गई है जिसके कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बच्चों संग आमिर खान ने खेला गली क्रिकेट, अब इस वजह से सोशल मीडिया पर हो रहे जबरदस्त ट्रोल
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर बैटिंग कर रहे हैं और उनके चौके छक्के से वहां खड़े बच्चे बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो रिकॉर्ड कर रहे फोटोग्राफर भी आमिर को देखकर काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। आमिर को पिच पर बैटिंग करता देख वहां खड़े लोगों को जरूर 'लगान' के भुवन की याद आ गई होगी।
हालांकि आमिर खान ने बिना मास्क पहने ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेला जिसे लेकर उन पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल किश्चर मर्चेंट ने आमिर खान और बच्चों को बिना मास्क पहने इस तरह साथ होने की निंदा की है। बता दें कि शॉट लगाने के बाद आमिर जब वहां से जाने लगे तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ फैंस आमिर के पास आ गए। इसके बाद आमिर ने फैंस से कहा कि वो लोग तो आओ पहले जो मैच खेल रहे थे।
View this post on Instagram
आमिर खान ने इन सभी बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई जो आमिर के साथ मैच खेल रहे थे। हालांकि इस दौरान किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ था। इतना ही नहीं वीडियो में एक शख्स की आवाज भी आ रही थी जो कह रहे थे कि -फोटो खिंचवा लीजिए लेकिन एक एक करके। ऐसे में आमिर और बच्चों ने बिना मास्क के ही तस्वीर क्लिक करवा ली।
बता दें कि एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए कहा कि ,'उनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना हुआ है, कैसे? क्यों? इस पर कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि, 'शायद उनमें से किसी को भी मौत का डर नहीं हैं'। हालांकि कई फैंस ने इस पर आमिर को भी सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि खेल के दौरान आदमी थोड़ा सांस तो लेता ही है'। फिलहाल आमिर के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है जहां कुछ उनके समर्थन में हैं तो कुछ उनका विरोध भी जता रहे हैं। दूसरी तरफ वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल के अंत में रिलीज हो सकती है।