बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपने परिवार के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया। उनके साथ पत्नी किरण राव, बेटी इरा खान और बेटे आजाद खान मौजूद थे।
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : Bollywood
आमिर खान बीज कलर की पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट पहने नजर आए और कोरोना को देखते हुए उन्होंने मास्क लगा रखा था। वहीं उनका भरोसेमंद तकिया जो ज्यादातर यात्रा में उनके साथ होता है वो भी था। साथ में पत्नी किरण राव भी थीं, जिनके नीले रंग के कलरफुल बाल काफी स्टाइलिश लग रहे थे।
3 of 6
आमिर खान
- फोटो : Bollywood
आमिर की बेटी इरा को एक गहरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स में देखा गया, जो भाई आजाद को पकड़े हुई थीं। आजाद राव खान ने नीली टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। पूरा परिवार काफी स्टाइलिश लुक में दिखा। इस दौरान पैपराजी के कैमरे में इनकी तस्वीरें कैद हो गईं।
4 of 6
इरा और आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
आमिर का अलीबाग में एक घर भी है, जहां वे और उनका परिवार एक साथ बहुत सारा समय बिताता है। एक तरफ आमिर सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, वहीं अक्सर इरा इंस्टाग्राम पर परिवार और अपने घर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
5 of 6
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खान परिवार को गेटवे ऑफ इंडिया से जैटी पकड़ते हुए देखा गया। बता दें कि मंसूर अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखते हैं। इसलिए बेटी की शादी में परिवार के लोग और दोस्त शामिल हो रहे हैं।