विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सभी किरदारों से परदा गिर चुका है। फिल्म 7 नवंबर नहीं, बल्कि 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म खुदाबक्श बने अमिताभ बच्चन का लुक पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। फिल्म को लेकर निर्माता आदित्य चोपड़ा इस बात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं कि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर न जा सके।
लेकिन बावजूद इसके आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पोस्टर लीक हो चुका है। तस्वीर में आप देखेंगे कि सभी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने मुख्य किरदारों के अलग-अलग मोशन पोस्टर रिलीज किए थे।
विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की पिरेट्स ऑफ कैरेबियन की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा आपको फिल्म देखने के बाद ही हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज किया जा सकता है क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन है। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं।