मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पिछले दिनों गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड, खेल और राजनीति के बड़े नाम शामिल हुए। अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत दूसरे सितारे स्पॉट हुए जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट से एक दूसरे को मात दे रहे थे। इन सबके बीच जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं।
अंबानी के घर इवेंट में चप्पल पहन ही पहुंचे थे आमिर और अर्जुन, फैंस सादगी की कर रहे तारीफ
आमिर खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने इस दौरान सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहन रखा है साथ ही उन्होंने बाथरूम स्लीपर्स पहन रखे हैं। इवेंट्स और पार्टियों में जब सेलिब्रिटीज आमतौर पर महंगे आउटफिट्स कैरी करते हैं वहीं आमिर का ये सामान्य लुक चर्चा में है।
आमिर के अलावा सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी चप्पल पहनी थी। अर्जुन ने इस दौरान नीले कुर्ते के साथ सफेद पैजामा पहना, साथ ही रबड़ की चप्पल कैरी की। सचिन के बेटे का ये साधारण लुक देख यूजर्स तारीफें कर रहे हैं। तस्वीर में सचिन के साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी हैं।
All the action from #ambaniganpati
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस दौरान रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों काफी खुश नजर आए। आलिया जहां साड़ी में दिखीं वहीं रणबीर कुर्ता पैजामा पहने हुए थे। रणबीर आलिया के साथ निर्देशक अयान मुखर्जी भी साथ थे। साड़ी में आलिया जहां खूब फब रही थीं तो वहीं पारंपरिक परिधान में रणबीर कपूर भी बेहद हैंडसम दिख रहे थे।
गणेश चतुर्थी के इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस मौके पर नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ भी फोटो शूट कराए। इस दौरान तीनों पारम्परिक परिधान में नजर आए।
पढ़ें: भाभी श्लोका मेहता के साथ इवेंट में पहुंचीं ईशा अंबानी, परिवार के ये दो करीबी भी आए नजर