फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   67th National Film Award list kangana ranaut best actress dhanush and manoj bajpai wins best actor

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, कंगना-मनोज सर्वश्रेष्ठ अदाकार, यहां पढ़िए सबके नाम

Mon, 22 Mar 2021 08:55 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 22 Mar 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
67th National Film Award list kangana ranaut best actress dhanush and manoj bajpai wins best actor
राष्ट्रीय पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स

कोरोना वायरस की वजह से हुई देरी के बाद आखिरकार 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट में कुल 461 फिल्मों का चयन किया गया है। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार 2021 में की जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें से कुछ नाम यहां सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 जनवरी 2019 में रिलीज हुई  मणिकर्णिका और 24 जनवरी 2020 में आई पंगा के लिए सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्हें फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - मनोज वाजपेयी
मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें दो बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - धनुष
दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को उनकी फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। निर्देशक वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित ये फिल्म 4 अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी।
बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म - ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’ ने बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म के लिए पुरस्कार जीता है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - विजय सेतुपति
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया, जो 29 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। त्यागराजन कुमार राजा ने फिल्म को निर्देशित किया था।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी
‘द ताशकंद फाइल्स’ में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए दक्षिण अभिनेत्री पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 में रिलीज हुई थी। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
अन्य पुरस्कार -
सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट - सिक्किम
सिनेमा पर बेस्ट किताब - संजय सूरी द्वारा रचित 'अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा'
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक - सोहिनी चट्टोपाध्याय
फीचर फिल्म्स
स्पेशल मेंशन - बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट तुलु फिल्म - पिंजारा
बेस्ट पनिया फिल्म - केंजीरा
बेस्ट मिशिंग फिल्म - अनु रुवाद
बेस्ट खासी फिल्म - लेवदह
बेस्ट हरियाणवी फिल्म - छोरियां छोरों से कम नहीं होती
बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म - भुलान थे माजे
बेस्ट तेलुगु फिल्म - जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म - असुरन
बेस्ट हिंदी फिल्म - छिछोरे
बेस्ट मराठी फिल्म - बार्दो
बेस्ट बंगाली फिल्म - गुमनामी
नॉन फीचर फिल्म केटेगरी
बेस्ट नरेशन - वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
बेस्ट एडिटिंग - शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
बेस्ट ऑटोबायोग्राफी - राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट - रहस, सप्तर्षि सरकार
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - सोनसी, सविता सिंह
बेस्ट डायरेक्शन - नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
फैमिली वैल्यूज - ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म - कस्टडी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड - स्मॉल स्केल सोसायटीज
बेस्ट एनीमेशन फिल्म - राधा
बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म - जक्कल
बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म - वाइल्ड कर्णाटक
बेस्ट एजुकेशन फिल्म - एपल्स एंड ओरांजेस
बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज - होली राइट्स, लाडली
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड
स्टंट - अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी - महर्षि (तेलुगू)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स - मरक्कर
स्पेशल जूरी अवॉर्ड - ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल)
बेस्ट लिरिक्स - कोलम्बी (मलयालम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - ज्येष्ठोपुत्री
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले - गुमनामी
डायलॉग राइटर - द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - जल्लीकट्टू
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर - बार्दो
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी,  द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - विजय सेतुपति, सुपर डीलक्स
बेस्ट एक्ट्रेस - कंगना रनौत
बेस्ट एक्टर - मनोज बाजपेयी और धनुष
बेस्ट डायरेक्शन - बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म - कस्तूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed