{"_id":"597302e04f1c1beb7f8b497c","slug":"6-years-of-singham-some-unknown-facts-about-ajay-devgn-blockbuster-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की 'सिंघम' ने पूरे किए 6 साल, कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी हिट रही थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की 'सिंघम' ने पूरे किए 6 साल, कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी हिट रही थी फिल्म
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 22 Jul 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
अजय देवगन
साल 2011 में आई अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' को पूरे छह साल हो गए हैं। अजय की उस साल आई उन फिल्मों में से सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म यही साबित हुई थी। इस फिल्म में उनकी हीरोइन काजल अग्रवाल थीं, वहीं प्रकाश राज ने फिल्म में विलेन का रोल निभाया था। इसके 6 साल पूरे होने पर हम आपको बता रहे हैं फिल्म से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें-
- सिंघम साल 2010 में इसी नाम से आई तमिल फिल्म का हिंदी रिमेक थी। तमिल फिल्म में सूर्या और अनुष्का शेट्टी थीं। सबसे मजेदार बात ये रही कि इसके तमिल और हिंदी वर्जन, दोनों में विलेन की भूमिका प्रकाश राज ने ही निभाई।
- सिंघम उस साल की सबसे हिट फिल्मों में शुमार थी और कॉन्ट्रोवर्सी के मामले में भी ये फिल्म पीछे नहीं थी। फिल्म में कन्नड़ लोगों पर किए गए कमेंट के कारण इसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
- कर्नाटक के कई सिनेमाघरों ने इस फिल्म को दिखाने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि जब तक फिल्म से वो डायलॉग्स नहीं हटाए जाएंगे, तब तो फिल्म वहां रिलीज नहीं होगी।
- इसके अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइज एसोसिएशन के सदस्यों ने फिल्म के सेट पर आकर प्रदर्शन किया था।
- सदस्यों का फिल्म को प्रोड्यूस कर रही रिलायंय एंटरटेनमेंट पर आरोप था कि उन्होंने लोगों से काम करवा उनकी पेमेंट रोक रखी है। रिलायंस को इन लोगों को 45 लाख का पेमेंट करना था।
- रोहित शेट्टी की सिंघम 2 0करोड़ के छोटे बजट में बनी थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ गई। इस एक्शन मसाला फिल्म ने 140 करोड़ की कमाई की थी।