फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' ने हॉलीवुड की फिल्म को भी दे दी मात, 4 दिन में ही कलेक्शन इतने करोड़ के पार

Mon, 03 Dec 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 4 rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0 - फोटो : twitter

2.0 फिल्म के शुरुआती आंकड़े बेहद उत्साहजनक है। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को धमाकेदार शुरुआत तो दी ही, डब फिल्म के लिहाज से उत्तर भारत में भी फिल्म का बिजनेस अच्छा रहा। कोई हॉलीडे और त्योहार के नहीं होने के बावजूद फिल्म को इस तरह का रिएक्शन मिला ये गौर करने वाली बात है।

2.0 movie box office collection day 4 rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0 - फोटो : instagram

पहले दिन के कलेक्शन के मामले में हालांकि 2.0, बाहुबली को पीछे छोड़ने में नाकाम रही, इसके बावजूद इसने कई फिल्मों को मात दी है। इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग के मामले में अभी तक आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान थी लेकिन रजनीकांत के आगे भला कौन टिक पाया है और 2.0 की कमाई उससे ज्यादा रही। अब 2.0 के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है।

2.0 movie box office collection day 4 rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0 - फोटो : instagram

दरअसल, रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्म फैंटास्टिक बीस्ट को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि 2.0 ने 4 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह ये नंबर वन फिल्म बन गई है। जबकि फैंटास्टिक बीस्ट दूसरे नंबर पर है इसने वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ कमाया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 4 rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0 - फोटो : twitter

पहले दिन की अपेक्षा वीकेंड में 2.0 की कमाई में और बढ़ोत्तरी का अनुमान था। रमेश बाला के मुताबिक, 'शुरुआती आंकड़ों की मानें तो रविवार को चौथे दिन 2.0 ने करीब 32 करोड़ का बिजनेस किया है।' पहले दिन जहां फिल्म ने हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 19 करोड़ ही कमा सकी।



 

विज्ञापन
2.0 movie box office collection day 4 rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0 - फोटो : instagram
डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। साथ ही फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म पर इतना पैसा खर्च होने के चलते मेकर्स को बजट निकालने के लिए खास तैयारी करनी पड़ी। सबसे पहले उन साइट को ब्लॉक करवा दिया गया जिससे फिल्म लीक होने का डर था। मद्रास हाईकोर्ट ने 12000 वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed