फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'2.0' ही नहीं ये फिल्में भी रिलीज से पहले विवादों में फंसी, एक के लिए तो कोर्ट को देना पड़ा था आदेश

Wed, 28 Nov 2018 02:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
2.0 and here 5 films controversy before release
2.0, kedarnath - फोटो : amar ujala

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज से पहले मुश्किलों में घिर गई है। सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने निर्माताओं के खिलाफ मोबाइल फोन, टावर, मोबाइल सेवाओं के प्रति असंवेदनशील और अवैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऑर्निथोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं जो पक्षियों और जानवरों के लिए हानिकारक वातावरण बनाने के लिए मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं और सेलफोन विकिरण को दोषी ठहराते हैं। 2.0 ही नहीं इससे पहले भी हाल में रिलीज हुईं ऐसी कई फिल्में रहीं जो विवादों में घिरी रहीं।

2.0 and here 5 films controversy before release
kedarnath - फोटो : instagram

केदारनाथ
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ लंबे समय से विवादों में है। पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच विवाद हुआ वहीं अब बीजेपी का आरोप है कि फिल्म लव जेहाद को बढ़ावा दे रही है। बीजेपी नेता अजेंद्र अजय ने 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है। यही नहीं अजेंद्र ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को चिट्ठी लिखी कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। इससे पहले टीजर लॉन्च के बाद उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने भी फिल्म का विरोध करते हुए इसे बैन करने की मांग की। उत्तराखंड में विश्व हिंदू परिषद ने केदारनाथ फिल्म को हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात बताते हुए इसका टाइटल बदलने की मांग की। 

2.0 and here 5 films controversy before release
mission mangal - फोटो : social media

मिशन मंगल
अक्षय कुमार ने हाल ही में अंतरिक्ष विषय पर आधारित फिल्म मिशन मंगल साइन की। फिल्म के शुरू होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई है। दरअसल, मिशन मंगल की कहानी पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगा है। एक महिला डायरेक्टर राधा भारद्वाज मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं। राधा भारद्वाज ने मांग की है कि फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उन्होंने अपनी लिखी कहानी 2016 में प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर को दी थी। राधा भारद्वाज के मुताबिक, साल 2014 में उन्होंने ये कहानी लिखी थी। अक्षय कुमार के अलावा मिशन मंगल में मुख्य भूमिका विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 and here 5 films controversy before release
housefull 4 - फोटो : instagram

हाउसफुल 4 
अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म हाउसफुल 4 शूटिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई। इस फिल्म के एक्टर नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, तो वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया था जिसके बाद नाना पाटेकर और साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी। नाना की जगह राणा डग्गुबती को कास्ट किया गया तो वहीं साजिद की जगह इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
2.0 and here 5 films controversy before release
cheat india - फोटो : instagram

चीट इंडिया
लंबे समय बाद इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया रिलीज होने जा रही है। लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चीट इंडिया की कहानी उनकी फिल्म मार्कशीट से मिलती है, जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ है। हम तीनों प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेज रहे हैं। स्क्रिप्ट तो कॉपी नहीं की गई है लेकिन रिसर्च वर्क, कॉन्सेप्ट और केस स्टडीज सेम हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed