सूफी गायिका हर्षदीप कौर, अपनी निजी जिंदगी और गानों के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। वे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको बताते हैं हर्षदीप कौर के जीवन की कुछ खास बातें।
2 of 10
हर्षदीप कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshdeepkaurmusic
पिता से विरासत में मिला संगीत
हर्षदीप कौर का जन्म 16 दिसंबर 1986 को दिल्ली में हुआ था। संगीत की विरासत हर्षदीप को अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता संगीत वाद्ययंत्र की फैक्ट्री रही है।
3 of 10
हर्षदीप कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshdeepkaurmusic
बचपन के दोस्त से कर ली शादी
हर्षदीप कौर और मनकीत बचपन के दोस्त रहे, उनकी दोस्ती गहरी होती गई और प्यार में बदल गई। हर्षदीप कौर और मनकीत के साथ 20 मार्च 2015 में शादी की, दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम हुनर सिंह है।
4 of 10
हर्षदीप कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshdeepkaurmusic
बचपन से सीखती थीं गायन
हर्षदीपक कौर बचपन से ही गाने गाती थीं। वे सिंह ब्रदर्स के नाम से चर्चित तेजपाल सिंह से संगीत सीखती थीं। इसके बाद उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत और दिल्ली म्यूजिक थिएटर से शास्त्रीय संगीत भी सीखा।
5 of 10
हर्षदीप कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshdeepkaurmusic
पगड़ी पहनती हैं हर्षदीप कौर
हर्षदीप कौर गाने गाते वक्त पगड़ी पहनना चाहती हैं। वे एक शो जुनून कुछ कर दिखाने का में सिर ढककर गाना चाहती थीं। उनके जीजा ने इस बात की सलाह दी और तब से वे पगड़ी पहनकर ही गाना गाती हैं।