इस साल कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होनी अभी बाकी हैं, जिनमें सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3, वेलकम टू द जंगल और छावा शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंघम अगेन
निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है सिंधम अगेन। इस फिल्म में पहले से भी ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं बाजीराव सिंघम की ताकत के रूप में करीना कपूर नजर आएंगी। करीना फिल्म में अवनी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आएंगी। अजय और करीना के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, पुलिस अफसर सिंबा के किरदार में नजर आएंगे और टाइगर श्रॉफ फिल्म में acp सत्या के किरदार में नजर आएंगे। इन सभी के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, शक्ति शेट्टी के किरदार से लोगों का दिल जीतेंगी। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी, जब से फिल्म की आने की घोषणा हुई है तभी से प्रशंसकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
भूल भुलैया 3 एक आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। अनीस बज्मी ने इस फिल्म की पटकथा लिखी है साथ ही उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह भूल भुलैया (2007) और भूल भुलैया 2 (2022) दोनों से कहीं ज्यादा मजेदार होगी क्योंकि इस फिल्म में कुछ किरदार पहले पार्ट के भी जुड़ गए हैं। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन पिछले पार्ट्स से अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे हैं। वहीं इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म दीवाली के अवसर पर रिलीज होगा।
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
वेलकम टू द जंगल बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप द्वारा प्रस्तुत और फिरोज ए नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल और भी कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।
5 of 5
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा
छावा, मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक आगामी भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। विक्की के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। यह लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।