बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस शो को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कुछ ही दिनों के बाद दर्शकों को ‘बिग बॉस 16’ का विनर मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर कई सारे सेलेब्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार उन्हें ‘बिग बॉस 16’ का विनर भी बता रहे हैं। अब इसी कड़ी में आयशा सिंह ने भी अपनी पसंद दर्शकों को बताकर इस शो के विनर का एलान किया है।
2 of 4
शिव और प्रियंका
- फोटो : social media
छोटे पर्दे का बड़ा शो ‘बिग बॉस’ फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो के विनर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। लोगों के बीच पिछले काफी समय से प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। दर्शकों का कहना है कि पूरे घर में उन्होंने ही सबसे अच्छा गेम खेला। शो में भी प्रियंका और शिव के बीच आपसी तकरार होती रहती है। अब इनके फैंस भी इनको विनर बनते देखना चाहते हैं।
Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंचीं कियारा आडवाणी, छह फरवरी को लेंगी सिद्धार्थ के साथ सात फेरे
3 of 4
शिव ठाकरे
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ विनर ट्रेंड कर रहा है। फैंस से लेकर से सेलिब्रिटी तक इस शो के विनर को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों की पसंद या तो प्रियंका है या शिव ठाकरे। इसी बीच ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम आयशा सिंह ने बताया कि शो में उनका फेवरेट कौन है और उनके अनुसार किसे यह सीजन जीतना चाहिए।
Kratika Sengar: कृतिका सेंगर और निकितिन ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, दादाजी की गोद में दिखीं लाडली देविका
4 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस आयशा ने शिव ठाकरे को विनर घोषित करते हुए उन्हें ‘बिग बॉस’ शो के विनर का हकदार बताया। आयशा ने कहा, 'शो का विनर होना चाहिए, क्योंकि वह एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं और ऑडियंस भी उन्हें टॉप 2 फाइनलिस्ट में देखना चाहती है।' बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में अब प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे,अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया, शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच कांटे की टक्कर है। अब देखना है कि एक दूसरे को हराकर कौन बिग बॉस शो के विजेता गद्दी पर विराजमान होता है।