कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। दोनों एक साथ में 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाले हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की सफल दूसरी किस्त के बाद कार्तिक अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित तीसरी किस्त में तृप्ति के साथ रोमांस करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और तृप्ति पहली बार साथ काम करेंगे। वहीं अब दोनों को लेकर नई खबर सामने आई है। दोनों जोड़ी का जलवा इस फिल्म के बाद एक ओर नई फिल्म में दिखेगा।
2 of 5
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @triptiidimri @kartikaaryan
अब खबर है कि यह जोड़ी 'भूल भुलैया 3' के बाद अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग बसु की आने वाली फिल्म एक महाकाव्य संगीतमय प्रेम कहानी होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह मुंबई में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन प्रेम कहानियों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वह अनुराग बसु के साथ इस सफर पर निकलने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ हफतों में कुछ स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन पहले ही हो चुके हैं और अभिनेता अब अनुराग बसु के लिए एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
4 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि तृप्ति डिमरी अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कॉमेडी फिल्म करने के बाद उनके साथ रोमांटिक फिल्म में अभिनय करने के लिए उत्सुक हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग सितंबर से फरवरी तक भारत में कई स्थानों पर की जाएगी और 2025 के अंत तक फिल्मांकन पूरा हो जाएगा।
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
इस बीच कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी हैं और इसमें विद्या बालन भी अपने मंजुलिका अवतार में नजर आएंगी। बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी इस साल दिवाली, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।