हाल ही में फिल्म निर्माता एकता कपूर ने एक वेब सीरीज 'कुल्ल' का एलान किया है, जो थ्रिलर और संस्पेंस से भरपूर कहानी को दर्शकों के बीच लेकर आएगी। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में, जिन्होंने अपनी कहानियों के रोमांच से जीता है दर्शकों का दिल।
Suspense Thriller Web Series: मनोज बाजपेयी से लेकर अनिल कपूर तक, इन वेब सीरीज ने घुमाया दर्शकों का दिमाग
Suspense Thriller Web Series: अगर आप थ्रिलर और संस्पेंस कहानियों के शौकीन हैं, तो इन वेब सीरीज को आपको जरूर देखना चाहिए। इस वीकएंड ही खतम कर डालिए ये वेब सीरीज।
द फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी अभिनीत वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' एक शानदार कहानी पर आधारित है। यह सीरीज एक सीक्रेंट एजेंसी की कहानी है, जिसमें दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी किस तरह अपने काम और फैमिली को एक साथ संभालने का काम करते हैं। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Khushboo Sundar: एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने किया फैंस को अलर्ट, हैकर कर रहा है ट्विटर अकाउंट का गलत इस्तेमाल
बार्ड ऑफ ब्लड
अभिनेता इमरान हाशमी इस समय अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से चर्चा में हैं। साल 2019 में इमरान हाशमी अभिनीत 'बार्ड ऑफ ब्लड' वेब सीरीज आती है, जिसमें अभिनेता एक स्पाई के किरदार में नजर आए हैं। यह सीरीज थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है।
तनाव
मानव विज, रजत कपूर और अरबाज खान जैसे कलाकारों से सजी वेब सीरीज 'तनाव' साल 2022 में रिलीज हुई थी। सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्णा के निर्देशन में बनी यह सीरीज इजरायली वेब सीरीज पर आधारित है। इसमें पाकिस्तान के आतंकवादियों और स्पेशल टास्क फोर्स के बीच खतरनाक भिड़ंत दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का हिस्सा बनेंगे गौरव खन्ना? जानिए, अभिनेता ने क्या कहा
मुखबिर
मलोय कृष्णा की किताब 'द स्टोरी ऑफ स्पाई' पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई जाती है 'मुखबिर', जिसे 11 नवंबर 2022 में रिलीज किया गया था। इस सीरीज में प्रकाश राज और आदिल हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1956 के तनाव पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन शिवम नायर और जयप्रद देसाई ने किया है।