फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baba Siddique Murder Case Why Shah Rukh Khan avoid going for funeral processions of His Friend reason revealed

Baba Siddique Murder Case: जिगरी दोस्त की अंतिम यात्रा में क्यों शामिल नहीं हुए शाहरुख खान? यह बताई गई वजह

Tue, 15 Oct 2024 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन था। उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, संजय दत्त तमाम सितारे आते थे। उनके अंतिम संस्कार में भी कई सिने हस्तियां नजर आईं, लेकिन शाहरुख खान अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
Baba Siddique Murder Case Why Shah Rukh Khan avoid going for funeral processions of His Friend reason revealed
शाहरुख खान-बाबा सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दिकी का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सलमान खान से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारे बाबा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए, लेकिन शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए। शाहरुख खान भी बाबा सिद्दीकी के करीबी दोस्त रहे और उनकी इफ्तार पार्टी में शामिल होते रहे। लेकिन, अंतिम संस्कार में शाहरुख कहीं नजर नहीं आए, ऐसे में सवाल है कि आखिर दोस्त को अंतिम विदाई देने किंग खान क्यों नहीं आए? इसे लेकर एक बड़ी वजह सामने आई है। 

विज्ञापन

क्यों नहीं आए अंतिम विदाई देने?
बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन था। उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, संजय दत्त तमाम सितारे आते थे। बाबा ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के बीच बढ़ी दूरियां कम कराई थी और दोनों की दोबारा दोस्ती कराई। बाबा की हत्या से जहां सलमान खान सदमे में हैं और बाबा की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ, वहीं शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि  शाहरुख खान इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। 
Atul Parchure : अतुल परचुरे के निधन पर अर्जुन कपूर से लेकर रेणुका शहाणे तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

क्या इस वजह से बनाए हुए हैं दूरी?
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सामने आने के बाद से शाहरुख खान की चुप्पी और शोकाकुल परिवार से उनका मिलने न आते देखना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। हर कोई सवाल कर रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान किसी राजनीतिक पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं और इसलिए इस मामले से दूरी बनाएं हुए हैं।
Parineeti Chopra: शादी में मस्ती करती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग साझा की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले पर साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी बताया जा रहा है कि इस बारे में शाहरुख खान की टीम से कई बार संपर्क किया गया है, लेकिन इस पूरे मामले पर उन्होंने चुप रहने का फैसला लिया है। बाबा सिद्दीकी के मर्डर की खबर सुनते ही संजय दत्त से लेकर शिल्पा शेट्टी तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। सलमान खान को जैसे ही बाबा सिद्दीकी के निधन की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत बिग बॉस की शूटिंग रोक दी और इसके बाद भी उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए हैं। 
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आईं सानिया मिर्जा, तस्वीर साझा कर कही ऐसी प्यारी बात

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed