फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arjun Rampal X handle gets hacked actor informs fans says Not good news Please do not respond to any tweets

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक, अभिनेता ने प्रशंसकों को आगाह कर कहा- किसी ट्वीट का जवाब न दें

Sat, 10 Aug 2024 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Aug 2024 12:46 PM IST
सार

अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स हैंडल हैक हो गया है। उन्होंने खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा करते हुए उन्हें सतर्क किया है।

विज्ञापन
Arjun Rampal X handle gets hacked actor informs fans says Not good news Please do not respond to any tweets
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी प्रशंसकों को दी है। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को आगाह भी किया है कि वे किसी भी ट्वीट और मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें।

विज्ञापन

प्रशंसकों को किया सतर्क
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को सतर्क करते हुए लिखा है, 'अच्छी खबर नहीं हैं। मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। आप किसी भी मैसेज या ट्वीट का जवाब न दें'। पोस्ट पर एक्टर के फैंस भी उन्हें सावधानी बरतने का सुझाव दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सितारों के अकाउंट भी हुए हैं हैक
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की हस्तियां भी खूब सक्रिय हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक लगभग हर प्लेटफॉर्म पर सितारों के अकाउंट हैं। सेलेब्स के अकाउंट पर हैकर्स की नजर रहती है। अर्जुन रामपाल से पहले भी कई स्टार्स के सोशल मीडिया हैंडल हैक हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन का एक्स अकाउंट भी हैक हो चुका है। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, करण जौहर और नोरा फतेही के अकाउंट पर हैक हुए थे।
Stree 2: 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है', स्त्री 2 की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन सिनमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन

पार्टनर गेब्रिएला ने जताई हैरानी
फिलहाल अर्जुन रामपाल ने अपने प्रशंसकों को सतर्क कर दिया है, जिससे कोई अभिनेता के नाम पर हैकर्स के झांसे में न आए। प्रशंसकों के साथ-साथ अभिनेता की पार्टनर गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने भी उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी वाला इमोजी पोस्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल को बीते दिनों 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' फिल्म में देखा गया था। यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन विद्युत जामवाल के साथ नजर आए थे। 


Farhan Akhtar: इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान अख्तर, ठीक होने में लगे डेढ़ साल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed