बीते शुक्रवार, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ये शादी चर्चे में रही। दुल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने देश और दुनिया में से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति से भी कई बड़ी शख्सियतें शामिल हुईं। इस बेहद चर्चित शादी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जुड़ी ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
2 of 5
अनंत अंबानी की बारात में अनन्या, निक और प्रियंका
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कई अन्य बड़े सितारों की तरह ही मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस शादी समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने अन्य सितारों के साथ डांस भी किया। इस दौरान अनन्या, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और रणवीर सिंह बारात की भीड़ में डांस करते नजर आए। इस डांस वीडियो की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमे अनन्या कोहनी मारकर निक को दूसरी तरफ धकेलती नजर आ रही हैं। इसे सोशल मीडिया पर लोग असभ्य बर्ताव मानते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' की ओटीटी रिलीज का एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म
3 of 5
निक-अनन्या-रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday @nickjonas @ranveersingh
विडीयो में दिखाई पड़ता है कि निक इससे चौंक गए हैं और उन्होंने हटते हुए उन्हें जगह भी दे दी। इस दौरान रणवीर सिंह इसे नोटिस कर लेते हैं और वह उन्हें अपना हाथ देते हुए खुलकर डांस करने के लिए आगे आने को कहते हैं। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी तारीफें भी मिल रही हैं। लोग रणवीर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। वहीं, अनन्या के व्यवहार पर कई लोगों ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। इसे लेकर उन्हें कई लोगों ने ट्रोल भी किया है।
शुभ आशीर्वाद समारोह में इन स्टारकिड्स का दिखा जलवा
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
एक यूजर ने लिखा, अनन्या को थोड़ी सभ्यता सीखने की जरुरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, अनन्या का बर्ताव यहां काफी असभ्य था, रणवीर को यह नोटिस करने और संभालने के लिए बधाई। बहरहाल, अन्न्या के इस बर्ताव पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद, निक को मुंबई के कलिना प्राइवेट एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गए। भारत में इस छोटी यात्रा के बाद वह अपने वतन वापस लौट गए।
फ्रंट ओपन स्टोन से जड़ी चमचमाती ड्रेस में कियारा आडवाणी का ग्लैम लुक
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट और की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस वक्त शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके 'शुभ विवाह' के बाद 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आज,14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' या शादी का रिसेप्शन होगा। 15 जुलाई को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
माथे पर तिलक और गले में मंगलसूत्र पहने अनंत संग दिखीं राधिका