पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा। इन दोनों को अक्सर सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा जाता रहा है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री भी देखने को मिलती रही है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने सोशल मीडिया से एक दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, दोनों की ओर से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर दोनों की कमाई और नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा होती रही है। दोनों के नेट वर्थ में काफी बड़ा अंतर है। आइए जानते हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा में किसकी नेट वर्थ सबसे ज्यादा है।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया का करियर
दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। तमन्ना ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने फिल्म ‘केडी’ के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा। साउथ सिनेमा के बाद तमन्ना ने बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया। पिछले कुछ सालों में अभिनेत्री ने कई हिट फिल्में दी हैं।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया की नेट वर्थ
तमन्ना भाटिया के नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना भाटिया की नेट वर्थ 120 करोड़ रुपये है। अभिनेत्री एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि बाहुबली 2 के लिए तमन्ना ने पांच करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी। अभिनेत्री एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।
4 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma
विजय वर्मा का करियर
विजय वर्मा एक्टर बनने का सपना लेकर घर से भागकर मुंबई पहुंचे थे। हालांकि, उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। वह हैदराबाद के एक मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपने शुरुआती दौर में अभिनेता ने बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया। विजय वर्मा ने शॉर्ट फिल्म ‘शोर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फिल्म ‘चटगांव’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘मिर्जापुर’ सीरीज से काफी शोहरत हासिल की।
5 of 5
विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma
विजय वर्मा की नेट वर्थ
विजय वर्मा के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेट वर्थ 20 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 85 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ तक चार्ज करते हैं।