अदिति राव हैदरी को लेकर बुधवार सुबह से ऐसी खबरें चल रही हैं कि उन्होंने तेलंगाना के एक मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। हालांकि, कहीं से भी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, अब अभिनेत्री की शादी की खबर पर मुहर लग गई है। आज मुंबई में आयोजित हुए 'हीरामंडी' सीरीज के एक इवेंट में अदिति नदारत दिखीं। इस दौरान होस्ट ने यह पुष्टि कर दी कि उनकी शादी हो गई है और इस वजह से वह इवेंट में शामिल नहीं हो पाई हैं।
2 of 5
हीरामंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
अदिति ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ आज आज बुधवार को शादी रचाई है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी भी अहम रोल में नजर आएंगी। आज मुंबई में आयोजित एक इवेंट में इस सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठा। मगर, अदिति इस इवेंट में शामिल नहीं हो सकतीं। 'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी।
3 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में मेजबान ने कहा, 'हम जानते हैं कि अदिति यहां नहीं हैं। वह क्यों नहीं है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि आज उनकी शादी हो रही है'। इस तरह 'हीरामंडी' के इवेंट में अदिति की शादी की खबर पर मुहर लग गई। मेजबान ने जब यह खुशखबरी दी तो 'हीरामंडी' में अदिति की सह-कलाकार मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल इस पर मुस्कुरा दीं।
Shaitaan 2: शैतान 2 का जल्द होगा एलान? अजय देवगन की फिल्म से जुड़े अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
4 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार सुबह कई मीडिया रिपोर्ट्स में अदिति राव हैदरी की शादी की खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि अभिनेत्री ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। अदिति ने शादी अपने गृहराज्य तेलंगाना में की है। हालांकि, अभी तक शादी की खबरों को लेकर अदिति का कोई बयान सामने नहीं आया है।
Bollywood Stars: बड़े रोल के लिए रिजेक्ट हो चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, आज अदाकारी से लूटते हैं वाहवाही
5 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव और सिद्धार्थ काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनो को 'महा समुद्रम' 2021 में आई फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति जहां 'हीरामंडी' में नजर आएंगी, वहीं सिद्धार्थ जल्द ही कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं।
Heeramandi: भंसाली की हीरामंडी की प्रीमियर तारीख से उठा पर्दा, जानें कब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी सीरीज