बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टॉलीवुड इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अपने टैलेंट और अदाकारी से आज बॉलीवुड में राज कर रही हैं। इन एक्ट्रेस को किसी नाम या पहचान की जरूरत नहीं है। यहां हैं टॉलीवुड से बॉलीवुड में आईं पांच बेहतरीन एक्ट्रेसेस के नाम, जिन्होंने अपने के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। फैंस इनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
Bollywood Celeb: इन अभिनेत्रियों ने टॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में भी बिखेरा जलवा, दीं सुपरहिट फिल्में
तापसी पन्नू ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। टॉलीवुड हो या बॉलीवुड, तापसी को उनके दमदार किरदारों के लिए जाना जाता है। तापसी टॉलीवुड इंडस्ट्री की कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद 2013 में उन्होंने 'चश्मे बद्दूर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म से तापसी को कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन 'बेबी' में छोटे से रोल ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। 'पिंक', और 'रश्मि रॉकेट' जैसी कई हिट फिल्मों के साथ आज तापसी पन्नू बॉलीवुड में राज कर रही हैं।
तमन्ना भाटिया
मुंबई की रहने वाली तमन्ना भाटिया ने 23 साल की उम्र में एक्टिंग इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था, उन्हें पहली बार फिल्म 'एन्नाकू 20 उन्नाकू 18' में देखा गया था, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में 'चांद सा रोशन चेहरा' में उन्हें शोहरत मिली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद तमन्ना भाटिया ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल पर राज किया। फिल्म बाहुबली में तमन्ना भाटिया के रोल ने इंटरनेशनल फेम दिलाया।
इलियाना डी क्रूज़
इलियाना डी क्रूज़ को उनकी खूबसूरती और दिलकश मुस्कान के चलते पहचाना जाता है। मॉडल के रूप में करियर की शुरुआत करने के बाद इलियाना पहली तेलुगू फिल्म 'देवदासु' में नजर आईं, फिर 2012 में फिल्म 'बर्फी' से इलियाना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म के लिए इलियाना को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके बाद 'रुस्तम' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।
श्रुति हासन
सुपरस्टार कमल हासन की बेटी होने के नाते श्रुति के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा। टॉलीवुड की बात करें तो श्रुति हासन ने अपने पिता कमल हासन की फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट, सिंगर और एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड में 'लक' फिल्म से डेब्यू किया, जो बहुत सफल नहीं रहा। इसके बाद श्रुति कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं, जिनमें गब्बर इज बैक शामिल है।