फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, जानिए पहले कब और कहां हुआ ऐसा

Fri, 15 Jan 2021 08:38 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 15 Jan 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
worlds largest vaccination campaign in India know when and where it happened first Largest Vaccination Drive
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान - फोटो : iStock

16 जनवरी, 2021 का दिन वैश्विक इतिहास में बड़े गर्व के साथ भारत के नाम पर दर्ज किया जाएगा। इसकी प्रमुख वजह बनेगा भारत सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य क्षेत्र में उठाया जा रहा एक बड़ा कदम। यह कदम कुछ और नहीं बल्कि संक्रामक वैश्विक महामारी कोविड-19 यानी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में शुरू किया जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ( COVID-19 Vaccination Drive) है।  आइए जानते हैं भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान और इससे पहले विभिन्न देशों में बड़े स्तर पर चलाए गए प्रमुख टीकाकरण अभियानों के बारे में ...

worlds largest vaccination campaign in India know when and where it happened first Largest Vaccination Drive
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान 
भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण प्रसार के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शनिवार, 16 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। इस दिन देशभर में 3006 केंद्रों पर कोविड-19 के टीके लगाने की शुरुआत की जाएगी। पहले दिन 3,00,600 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जाएगी। ये सभी स्वास्थ्यकर्मी होंगे, जो कोरोना संक्रमितों के उपचार के कारण सीधे वायरस के संपर्क में आ रहे हैं। अभियान की सतत निगरानी के लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है। 

worlds largest vaccination campaign in India know when and where it happened first Largest Vaccination Drive
कोल्ड चेन कक्ष में रखी गईं वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

देश में 30 करोड़ लोगों को लगेगा टीका 
इसके जरिये देश में करीब 30 करोड़ लोगों को टीका लगाए जाने की योजना है। अभियान के तहत सबसे पहले 01 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, 02 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स ( इनमें पुलिस, सैन्य कर्मी, सरकार से संबंद्ध आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मी), 26 करोड़ बुजुर्ग ( 50 से अधिक उम्र वाले नागरिक) और 01 करोड़ वे युवा जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। टीकाकरण अभियान में करीब पांच लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी टीके लगाने का काम करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds largest vaccination campaign in India know when and where it happened first Largest Vaccination Drive
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया में 18.15 करोड़ का टीकाकरण 
इंडोनेशिया ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियानों में से एक का शुभारंभ किया। वहां चीनी वैक्सीन कोरोनावैक की खुराक सबसे पहले राष्ट्रपति जोको विडोडो को दी गई। यहां अभियान का उद्देश्य 18.15 करोड़ लोगों को टीका लगाना है। इंडोनेशिया ने सोमवार को ही आपातकालीन उपयोग के लिए चीन की सिनोवैक बायोटेक से प्राप्त कोरोनावैक वैक्सीन को अधिकृत किया था। यहां फरवरी तक लगभग 15 लाख चिकित्साकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद 15 महीनों के भीतर लोक सेवक और सामान्य आबादी में टीका लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
worlds largest vaccination campaign in India know when and where it happened first Largest Vaccination Drive
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला

चीन में 70 फीसदी आबादी का लक्ष्य, फरवरी तक 05 करोड़ को लगेगा 
चीन फरवरी में स्प्रिंग फेस्टिवल सीजन से पहले 5 करोड़ लोगों को टीका लगाने की योजना में है। सामूहिक टीकाकरण के माध्यम से हर्ड इम्युनिटी का लक्ष्य रखते हुए चीन ने चीनी नव वर्ष से पहले उच्च जोखिम वाले समूहों अस्पताल, स्कूल, पुलिस स्टेशन और उद्योगों में 05 करोड़ लोगों को टीका लगाएगा। हालांकि, इसके बाद वहां 70 फीसदी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पर काम किया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed