फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UPSEE 2019 : दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 16 Jul 2019 09:17 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 16 Jul 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
UPSEE 2019 second round seat allotment result out, check at upsee.nic.in

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) 2019 की दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है। इस आवंटन सूची को एकेटीयू ने यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। जो उम्मीदवार यूपीएसईई की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। आप यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं या इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।



आपको बता दें कि AKTU लखनऊ से संबद्ध सभी कॉलेजों में लगभग 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं। अब इन पर दाखिले के लिए दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 16 जुलाई से 29 जुलाई, 2019 के बीच केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 23 जुलाई, 2019 को जारी की जाएगी। अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीट को फ्रीज कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं। यूपीएसईई के चौथे राउंड की आवंटन सूची भी इसी महीने जारी कर दी जाएगी। दाखिले के बाद शैक्षणिक सत्र 27 जुलाई से शुरू होगा और रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग अगस्त में होगी। अपनी दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें...
 

UPSEE 2019 second round seat allotment result out, check at upsee.nic.in
UPSEE आवंटन लिस्ट 2019 कैसे करें चेक -

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जाएं।
चरण 2: मुखपृष्ठ पर UPSEE आवंटन लिस्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण के साथ लॉगिन करें।
चरण 4: अब अपना परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी UPSEE आवंटन लिस्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed