संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) मुख्य परीक्षा 2020 के अनुशंसित उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। इस साल कुल 89 उम्मीदवारों का IFS अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए चयन किया गया है।
UPSC IFS Mains 2020 Result: यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा में अनुशंसित उम्मीदवारों के रिजल्ट मार्क्स जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट और उनके अंक
UPSC IFS Mains 2020 Result Marks: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2020 में सूरज बेन केआर ने पहली रैंक हासिल की थी। UPSC ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 28 फरवरी और 2 से 7 मार्च, 2021 को किया गया था।
अक्तूबर में जारी हुआ था फाइनल रिजल्ट
UPSC ने 29 अक्तूबर को IFS अंतिम परिणाम 2020, साथ ही सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। UPSC IFS परीक्षा 2020 में सूरज बेन केआर ने UPSC IFS परीक्षा 2020 में पहली रैंक हासिल की थी। UPSC ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 28 फरवरी और 2 से 7 मार्च, 2021 को किया गया था। UPSC IFS मेन्स 2020 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण राउंड इस साल अक्तूबर के महीने में आयोजित किए गए थे।
ये हैं यूपीएससी आईएफएस 2020 के टॉपर्स
सूरज बेन केआर ने आईएफएस 2020 टॉपर के रूप में उभरते हुए एआईआर -1 हासिल किया है। वहीं, गोब्बिला विद्याधारी ने दूसरी रैंक हासिल की थी। जबकि, पलुवई विष्णु वर्धन रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इससे पहले यूपीएससी ने योग्य उम्मीदवारों की रैंक जारी की थी। अब, आयोग ने उनके द्वारा प्राप्त अंकों को प्रकाशित किया है।
जानिए किस टॉपर को मिले कितने अंक
टॉपर सूरज बेन केआर ने आईएफएस मुख्य लिखित परीक्षा में 759 और इंटरव्यू राउंड में 213 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कुल 972 अंक हासिल किए। दूसरे टॉपर, गोब्बिला विद्याधारी ने लिखित परीक्षा में 761 अंक और साक्षात्कार के दौर में 207 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुल 968 अंक हासिल किए हैं। तीसरे रैंक धारक पलुवई विष्णु वर्धन रेड्डी ने लिखित परीक्षा में 768 और साक्षात्कार के दौर में 180 अंक हासिल किए हैं, उनके कुल अंक 948 हैं।
UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2020 अंकों की जांच कैसे करें
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 की अंक सूची देखने के लिए यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X