😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
UP Board exam 2022 will be held after elections UPMSP plan to conduct up pre board examination in January 2022
{"_id":"619ca8ce38f25c2f0673c8d7","slug":"up-board-exam-2022-will-be-held-after-elections-upmsp-plan-to-conduct-up-pre-board-examination-in-january-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Pre Board 2022: जनवरी में होंगी यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जानिए अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Pre Board 2022: जनवरी में होंगी यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जानिए अपडेट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:10 PM IST
सार
up pre board examination in January 2022: इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
1 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
UP Pre Board Examination in January 2022: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। यूपी बोर्ड की 2022 की परीक्षाओं को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है। ऐसा इसलिए भी है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षाएं चुनाव बाद कराए जाने का निर्णय किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद ही कराया जाएगा। वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाना तय किया गया है।
इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका है। हालांकि, 2018 और 2019 में परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की गई थी। लेकिन 2022 में चुनाव कार्यक्रम के दौरान स्कूलों की व्यस्तताओं के कारण परीक्षाओं का आयोजन देरी से किया जाएगा। सरकार और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों में बोर्ड परीक्षाओं को चुनाव के बाद ही कराने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी।
2 of 4
UP Board Exam 2022
- फोटो : Amar Ujala
असंतुष्ट 28 हजार बच्चे भी फिर से देंगे परीक्षा!
जानकारी के मुताबिक, इस सत्र में 10वीं-12वीं तकरीबन 28 हजार आवेदन बढ़े हैं। जो कि 2021 के मूल्यांकन परिणामों से असंतुष्ट छात्रों के हो सकते हैं। हालांकि, इस संख्या की अभी बोर्ड की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।
3 of 4
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
परीक्षा केंद्रों की हो रही जियो मैपिंग
वहीं इससे पहले, यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार पहली दफा परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों की मैपिंग (जियो लोकेशन) के लिए जिला स्कूलों के निरीक्षकों (डीआईओएस) के स्तर पर एक टीम गठित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। शुक्ल ने कहा कि सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और डीआईओएस को कहा है कि 2022 यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन नीति राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। हम इन मानदंडों के अनुसार ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए केंद्र आवंटन के लिए समयबद्ध कार्रवाई के लिए अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : Prayagraj
15 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद उनकी और वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी वेबसाइट पर जल्द अपलोड की जाएगी। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्राचार्य या प्रबंधक को प्रस्तावित केंद्रों पर कोई आपत्ति होगी, तो वे ई- अपनी आपत्तियां 15 जनवरी, 2022 तक बोर्ड को मेल करें। इन आपत्तियों के निराकरण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X